प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने सबसे पहले टिकट भी खरीदा फिर झलक लेने के लिए अंदर गए। प्रधानमंत्री संगहालय में अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के कार्यों का प्रदर्शन होगा। पहले इसे नेहरू संग्रहालय भवन के नाम से जाना जाता था.. अब इसे प्रधानमंत्री संग्रहालय के तौर पर जाना जाएगा।। पिछले महीने पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नेहरू संग्रहालय को पीएम म्यूजियम में तब्दील करने का फैसला किया गया था.
बता दें कि देश के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों को समर्पित ये म्यूजियम 15,600 वर्ग मीटर क्षेत्र में, करीब217 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है. होलोग्राम, वर्चुअल रिएलिटी, ऑग्मेंटिड रिएलिटी, मल्टी टच, मल्टीमीडिया, इंट्रेक्ट्विक कियोस्क, कंप्यूटराइज काइनेटिक स्कल्पचर, स्मार्टफोन एप्लीकेशन, इंट्रेक्टिव स्क्रीन जैसी टेक्नोलॉजी के माध्यम से इस संग्रहालय को सजीव बनाया गया है. यहां देश के 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों के जीवन और उनके कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों की जानकारी दी गई है. इस म्यूजियम के माध्यम से आजाद भारत की सभी सरकारों के कामकाज और देश के समृद्ध लोकतांत्रित इतिहास को दर्शाया गया है.इस संग्रहालय में जवाहर लाल नेहरू, गुलजारी लाल नंदा, लाल बहादुर शास्त्री,इंदिरा गांधी, मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह,राजीव गांधी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चंद्रशेखर, नरसिंह राव, अटल बिहारी वाजपेयी, एचडी देवगौडा, इंद्रकुमार गुजराल, मनमोहन सिंह को शामिल किया जाएगा।
ये ख़ास इसलिए है क्योंकि पहली गैलरी मैं 1947 का इतिहास दिखाया जाएगा। साथ ही यहां पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे मे पता चलेगा। उसके बाद भारत के आगे की जीवन के बारे में पता लगेगा। उसके आगे नई इमारत है। यहां सभी आजाद भारत के प्रधानमत्रियो के बारे में पता चलेगा। पारंपरिकता से लेकर आधुनिक भारत की जानकारी मिलेगी।
पीएम संग्रहालय भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान के निर्माण तक की कहानी बताएगा। इसमें बताया गया है कि कैसे हमारे प्रधानमंत्रियों ने विभिन्न चुनौतियों से देश को उबारा और देश की चौतरफा प्रगति सुनिश्चित की। संग्रहालय भवन की डिजाइन उभरते भारत की कहानी से प्रेरित है। इसे नेताओं के हाथों का आकार दिया गया है। डिजाइन में टिकाऊ और ऊर्जा संरक्षण के इंतजाम किए गए हैं।
आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस संग्रहालय का उद्घाटन करने रहे हैं. इसे 21 अप्रैल से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।।