पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने एक विडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने कंसर्ट कैंसिल करने की जानकारी देते हुए फैन्स से माफी मांगी है। इंस्टाग्राम में पोस्ट किए अपने इस 3 मिनट वीडियो में बीबर ने बताया है कि वो रैमसे हंट सिंड्रोम वायरस का शिकार हो गए हैं। उनका चेहरे के आधा हिस्सा पैरालाइज हो गया है। बीबर कहते हैं। जैसा कि आप देख सकते हैं, मेरी बायीं आंख नहीं झपक रही है। मैं अपने चेहरे के इस तरफ से मुस्कुरा भी नहीं सकता। मेरे शो रद्द होने की वजह से काफी लोग निराश हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं इस वक्त शारीरिक रूप से सक्षम नहीं हूं। मुझे उम्मीद है कि आप लोग समझेंगे।"
फिलहाल जस्टिन बीबर बीमारी से निपटने के लिए डॉक्टर की सलाह पर अपने चेहरे की एक्सरसाइज कर रहे हैं। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, इस वक्त उन्हें आराम की सख्त जरूरत है। बीमारी ठीक होते ही वो कंसर्ट करने स्टेज पर जरूर लौटेंगे। क्योंकि वो इसी के लिए पैदा हुए हैं।
तो know this के इस वीडियो में बात करेंगे रैमसे हंट सिंड्रोम की। ये बीमारी क्या है, इसके क्या लक्षण हैं। साथ ही किन लोगों को इससे खतरा होता है। तो वीडियो में आखिर तक बने रहिए हमारे साथ।
दरअसल, रैमसे हंट सिंड्रोम हर्पीस जोस्टर ओटिकस (Herpes Zoster Oticus) वायरस की वजह से होता है। ये वायरस कान के पास चेहरे की नसों को अटैक करता है। सामान्य वैरीसेला जोस्टर वायरस चिकन पॉक्स का भी कारण बनता है। जो बच्चों में सबसे कॉमन होता है। चिकनपॉक्स ठीक होने के बाद भी इसका वायरस लंबे वक्त तक नसों में मौजूद रहता है। और ये कभी भी एक्टिव हो सकता है। और ये एक्टिव हुआ तो हो सकता है कि आपके चेहरे की नसों पर भी असर डाले। हालांकि आमतौर पर ‘रैमसे हंट सिंड्रोम’ के लक्षण अस्थायी ही होते हैं लेकिन। कुछ लोगों में इसके स्थायी लक्षण भी देखे गए हैं। इस सिंड्रोम से पीड़ित कुछ लोग अपनी पलकें नहीं झपका पाते हैं। कई बार इसमें आंखों की रोशनी धुंधली पड़ जाती है। इससे आंखों में दर्द की शिकायत भी हो सकती है। आमतौर पर 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में इसके होने की आशंका सबसे ज्यादा होती है।
रामसे हंट सिंड्रोम' के दो प्रमुख लक्षण हैं। पहला लक्षण, कान में और उसके आस-पास पस से भरे फफोले जैसे दाने बन जाना, जिसमें तेज दर्द भी होता है। दूसरा लक्षण, चेहरे की मांसपेशियों का कमज़ोर पड़ जाना या कोई एक हिस्सा लकवाग्रस्त हो जाना… कई बार ऐसा भी हो सकता है कि आपको लकवा और दानों की शिकायत एक साथ ही हो जाए।
जस्टिन बीबर ने हाल ही में अपने एल्बम 'जस्टिस' के प्रमोशन के लिए दुनिया के कई देशों का दौरा करने का ऐलान किया था। हालांकि कुछ दिनों बाद ही उन्होंने अपना टूर कैंसिल कर दिया। इस खबर से उनके फैन्स काफी निराश हुए हैं। जस्टिस नई दिल्ली में भी परफॉर्म करने आने वाले थे, लेकिन अब फैंस को और इंतजार करना होगा।