रूसी सेना ने सेंट्रल यूक्रेन के शहर क्रेमेनचुक के एक भीड़भाड़ वाले मॉल पर मिसाइल दागी है। जिसमें अब तक 16 लोगों की मौत दर्दनाक हो चुकी है।जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मिसाइल स्ट्राइक के बाद शॉपिंग सेंटर में भीषण आग की लपटें और धुएं का गुबार देखा गया। राहत- बचाव में जुटी यूक्रेनी फायर ब्रिगेड सुलगते मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में जुटी है। यूक्रेनी एयरफोर्स के मुताबिक रूस ने Kh-22 एंटी-शिप मिसाइलों से मॉल को निशाना बनाया है।
दुनिया के कई बड़े नेताओं ने क्रेमेनचुक के शॉपिंग सेंटर पर हुए हमले की निंदा की है। ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा। इस भीषण हमले ने जंग में एक बार फिर से रूस की क्रूरता और बर्बरता की गहराई को दिखाया है। वहीं अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के मुताबिक। शॉपिंग सेंटर में आम लोगों पर मिसाइल बरसाने वाली रूसी सेना के इस कदम से दुनिया भयभीत है।
G-7 समूह के नेताओं ने भी शॉपिंग सेंटर पर रूसी मिसाइल हमले की निंदा करते हुए इसे युद्ध अपराध बताया है। और इसके लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन को जिम्मेदार ठहराया है। यूक्रेन ने रूस की ताबड़तोड़ मिसाइल स्ट्राइक के बाद। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। जिसमें रूस के खिलाफ सख्त कदम उठाने को लेकर चर्चा होगी।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शॉपिंग सेंटर में हुए घातक बम विस्फोट के बाद। रूस को दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी संगठन बताया है।जेलेंस्की के मुताबिक दुनिया में हर किसी को पता होना चाहिए कि रूसी तेल खरीदना या उसका ट्रांस्पोर्ट करना। रूसी बैंकों के साथ लेन-देन करना। और रूसी सरकार को टैक्स या किसी भी तरह की आर्थिक सहयता पहुंचाने का मतलब है कि आप आतंकवादियों को पैसा दे रहे हैं।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले पर बयान जारी कर सफाई दी है। रूस का कहना है ‘मॉस्को ने कीव में एक रॉकेट निर्माण संयंत्र पर मिसाइल हमला किया है। इस संयंत्र का उपयोग कई लॉन्च रॉकेट सिस्टम के लिए गोला-बारूद का उत्पादन करने के लिए किया जा रहा था।’
क्रेमेनचुक करीब 2 लाख से ज्यादा आबादी वाला शहर है। यह उद्योगों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। क्रेमेनचुक निप्रो नदी के तट पर स्थित है। रूस-यू्क्रेन की जंग पिछले 4 महीने से जारी है। फरवरी से ही रूस यूक्रेन पर बम बरसा रहा है। जंग में यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं। हजारों लोग बेघर हो गए हैं। कई बेगुनाह मारे जा चुके हैं, हजारों लोग घायल हैं। शहर के शहर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं।