यूक्रेन पर रूसी फौज के हमले को एक हफ्ता हो चला है..इस बीच पुतिन की न्यूक्लियर धमकी ने पूरी दुनिया को चिंता में तो डाल ही दिया है साथ ही उनकी तुलना अब जर्मनी के तानाशाह हिटलर से होने लगी है जिसमें दुनिया को दूसर विश्वयुद्ध की आग में धकेला था..और अब खतरा तीसरे विश्वयुद्ध का है..पुतिन के दिमाग में क्या चल रहा है और वो कब क्या कर दें किसी को नहीं पता? हर कोई ये जानना चाहता है कि पुतिन के दिमाग में आखिरकार क्या चल रहा है.. वो कौन लोग हैं जो पुतिन को इन फैसलों की सलाह दे रहे हैं क्या आप जानते हैं कि वो कौन लोग हैं? या फिर आखिर वो कौन लोग हैं जो पुतिन को उनके फैसलों का आंख मूंद कर पालन करवा रहे हैं..
हम बताते हैं तो आज के know this वीडियो में हम आपको पुतिन के इनर सर्किल के उन ताकतवर लोगों के बारे में बताएंगे जिनके लिए रूस की जनता की खुशहाली से भी ज्यादा जरूरी है पुतिन का आदेश? साथ ही बताएंगे कि क्यों इन लोगों के लिए पुतिन का वचन ही है रूस का शासन? बस आप वीडियो एक आखिर तक बने रहिए हमारे साथ..
सबसे पहले आपको बताते हैं पुतिन के इनर सर्किल में सबसे ताकवर शख्स के बारे में जिनका नाम है निकोलई पेट्रोशेव।। ये रूस की सिक्योरिटी काउंसिल के चीफ हैं..पुतिन की ही तरह ये भी KGB के जासूस रहे हैं.. इनका मानना है अमेरिका एक देश के तौर पर रूस को बर्बाद करना चाहता है..पुतिन के विरोधी नेवेलनी को ये अमेरिका का एजेंट समझते हैं और साल 2016 में मोटेनीग्रो नाटो में शामिल होने की कोशिश कर रहा था तब पेट्रोशेव ने ही वहीं तख्ता पलट करवाया था ..
अब आप इनसे मिलिए ये हैं एलेक्जेंडर बोर्टनिकोव..ये रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस यानी FSB के चीफ हैं..FSB उसी KGB की ही उत्तराधिकारी है जो सोवियत संघ के दिनों में बहेहद कुख्यात मानी जाती थी..बोर्टिनकोव पूरे रूस की जनता की जिंदगी पर कंट्रोल रखते हैं..रूस की सिविल सोसाइटी में पुतिन के खिलाफ कोई भी हचलच इनकी नजरों से बच नहीं पाती ..पुतिन के हजारों विरोधियों को बेहिचक कैदखाने में डालना इनका शगल है..पुतिन के विरोधी एलेक्सी नेवेलनी पर हुए जहरबुझे हमले के पीछे भी इन्हीं का हाथ माना जाता है..माना जाता है कि पुतिन दिमाग में अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ जहर भरने में सबसे बड़ा रोल इन्हीं का है..ये पुतिन को डेली ब्रीफिंग देते हैं और जो कहते हैं उस पर पुतिन पूरा भरोसा करते हैं ..
पुतिन के सहयोगियों में रूस के रक्षा मंत्री सरगेई शोइगू का नाम भी अहम है..पुतिन के साथ इनकी नजदीकी का आलम ये है कि पुतिन साइबेरिया में शिकार और शूटिंग के लिए इन्हें ही अपने साथ लेकर जाते हैं..सरगेई फौजी बैकग्राउंड से नहीं हैं लेकिन साल 2012 से रक्षा मंत्री बनने के बाद क्रीमिया पर रूस के कब्जे और सीरिया में रूस के दखल को इन्होंने बखूबी अंजाम देने के बाद पुतिन का भरोसा जीत लिया है..
ये हैं रूस की आर्मी के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ वेलरी गैरसिमोव..
ये सोवियत संघ के जमाने के फौजी है और रूसी फौज के सबसे बड़े रणनीतिकार..यूक्रेन पर हमले री पूरी रणनीति इन्हीं की बनाई हुई है..
पुतिन के एगजीक्यूटिव ऑफिस के चीफ ऑफ स्टाफ हैं..एंटेव वाइनो..पिछले दो सालों में कोरोना के चलते पुतिन काफी वक्त खुद लोगं से दूर रखा और इस दौरान पुतिन का सबसे ज्यादा वक्त इन्हीं के साथ बीता है...
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लेवरोव को तो दुनिया जानती ही है..पिछले 18 साल से रूस के विदेश मंत्री पर बरकरार लेवरोव पूरी दुनिया के साथ रूस की डिप्लोमेसी के लिए पुतिन के सबसे भरोसेमंद सहयोगी हैं..
पुतिन के इनर सर्किल में एक और ताकतवर शख्स हैं यूरी कोवल्चुक..ये किसी पद पर नहीं हैं ये बिलेनियर बिजनेसमेन पुतिन के बहेद खास दोस्त हैं औक पुतिन के साथ इनके पारिवारिक रिश्ते हैं..पुतिन और इनकी दोस्ती उन दिनों से है जब पुतिन ने राजनीति में एंट्री ली थी और लेनिनग्रैड के डिप्टी मेयर बने थे..ये सभी सरकार में शामिल नहीं रहे लेकिन हमेशा पुतिन के फैसलों पर इनकी छाप दिखाई देती रही है..
यही है पुतिन को वो इनर सर्किल जिसपर पुतिन भरोसा करते हैं और रूस के 6000 से ज्यादा परमाणु हथियारों और दुनिया की दूसरे सबसे ताकतवर सेना के इस्तेमाल के फैसले में इन लोगों की भूमिका काफी अहम है.. इसी सर्किल पर अमेरिका ने निजी पाबंदिया लगाई हैं..लेकिन ये पाबंदिया भी रूस के हमले को रोक नहीं सकीं क्योंकि इस सर्किल के लोगों के लिए पुतिन का वचन ही है शासन..