दुनिया का सुपरपावर माना जाने वाला अमेरिका इन दिनों चीन और रूस के साथ दोहरे मोर्चे पर युद्ध लड़ने की तैयारी कर रहा है। लेकिन उसके दोनों दुश्मन देशों के मुखिया इस वक्त बीमार चल रहे हैं।। हाल ही में रूस के राष्ट्रपति पुतिन की बीमारी की खबरें सामने आईं थीं। लेकिन अब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि जिनपिंग गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। जिसके चलते
उन्हें 2021 में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जिनपिंग ‘सेरेब्रल एन्यूरिज्म’ नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। ये भी खबर है कि शी जिनपिंग सर्जरी कराने की बजाए पारंपरिक दवाओं से इलाज कराना पसंद कर रहे हैं। जिनपिंग के बीमार होने की खबर भले ही अब आई हो। लेकिन उनके बीमार होने की अटकलें काफी समय से लगाई जाती रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना महामारी की शुरुआत से बीजिंग विंटर ओलंपिक तक उन्होंने किसी भी विदेशी नेता से मुलाकात नहीं की।
क्या होता है सेरेब्रल एन्यूरिज्म?
सेरेब्रल एन्यूरिज्म से दिमाग की नसें फूल जाती हैं।। इससे दिमाग की नसें फटने का खतरा रहता है। 50 साल से ज्यादा उम्र के लोग। हाईब्लड प्रेशर, जेनेटिक बीमारी, इनफेक्शन या फिर दिमागी चोट और तनाव से जूझ रहे लोगों को इस बीमारी का सामना करना पड़ता है।
क्या हैं सेरेब्रल एन्यूरिज्म के लक्षण?
इस बीमारी से जूझ रहे लोगों में बहुत तेज सिरदर्द, हाथ-पैर में लकवा मार जाना, लगातार चक्कर आना और मिरगी के दौरे पड़ने जैसे लक्षण हो सकते हैं।
मार्च 2019 में इटली यात्रा के दौरान देखा गया था कि जिनपिंग को चलने-फिरने में दिक्कत हो रही थी, चलते वक्त उनके पैर लड़खड़ा रहे थे।। वहीं फ्रांस में इसी दौरे के दौरान उन्हें बैठने में दिक्कत हो रही थी, जिसके कारण उन्हें सपोर्ट दिया गया था।। इतना ही नहीं उन्हें 2019 के आखिर में अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था। 2020 में चीन के शेन्झेन प्रांत में रैली के दौरान जिनपिंग काफी देर से मंच पर पहुंचे थे। इतना ही नहीं उन्होंने धीमी आवाज में भाषण दिया था। जिनपिंग की बीमारी की खबर ऐसे वक्त में सामने आई है, जब कोरोना महामारी के चलते चीन की अर्थव्यवस्था पर संकट के बादल छाए हुए हैं।चीन का उत्पादन लगातार तेजी से गिर रहा है। खबर तो ये भी है कि जिनपिंग इसी वजह से और तनाव में हैं।
उधर, अमेरिका के एक और दुश्मन व्लादिमीर पुतिन के भी बीमार होने की खबरें चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि पुतिन को कैंसर हो गया है। जिसका वो जल्द ही ऑपरेशन कराएंगे।। लेकिन अब उनके एक वीडियो ने इसे और हवा दे दी है। इस वीडियो में विक्ट्री डे परेड के दौरान पुतिन खांस रहे हैं और उन्होंने एक कंबल से अपने पैरों को ढक रखा है।